- Hindi News
- मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने पर आक्रोश, श्रमिक पहुंचे कलेक्ट्री
मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने पर आक्रोश, श्रमिक पहुंचे कलेक्ट्री
डूंगरपुर। फरवरीमहिने से लेकर अब तक मनरेगा श्रमिको का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित श्रमिक मंगलवार को कलेक्ट्री पहुंचे। आक्रोश जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भुगतान दिलाने की मांग की।
वागड़ मजदूर किसान संगठन के बैनर तले ग्राम पंचायत झालूकुआ और पोहरी खातुरात के सैकड़ो श्रमिक मंगलवार को कलेक्ट्री पहुंचे। यहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताते हुए समाधान की मांग की। ग्राम पंचायत झालूकुआं में पिपली वाला तालाब फाटक से श्मशान घाट तक मनरेगा कार्य का भुगतान फरवरी, मई, जून, अप्रैल तक का नहीं हुआ है। जबकि कार्य किए तीन से चार महीने और इससे अधिक समय हो गया है। पोस्टमेन द्वारा भी समय भी भुगतान नहीं दिया जाता है। ज्ञापन में बताया है कि करीब 72 श्रमिकों का भुगतान बकाया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत पोहरी खातुरात के श्रमिकों ने बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक झौथरी के बैंककर्मियों की शिकायत की है। इसमें बताया है कि बैंककर्मी पासबुक फेंक देते है। इससे श्रमिक परेशान हो रहे है। संगठन के संयोजक मानसिंह सिसोदिया, चंपालाल कटारा, कारीलाल कटारा, गटूलाल, लालजी, पंकज रोत, देवीलाल, जीवालाल रोत, कमलेश डामोर, दिनेश, कांतिलाल मौजूद थे।