पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में एबीवीपी ने निकाला विजय जुलूस

शहर में एबीवीपी ने निकाला विजय जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। शहरके दोनों प्रमुख कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अप्रत्याशित जीत के बाद सोमवार को विजय जुलूस निकाला गया। डीजे की धुनों पर एबीवीपी समर्थक और युवा खूब थिरके। जुलूस पूरे शहर से होकर गुजरा।

श्रीभोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय एवं वीरबाला काली बाई कन्या महाविद्यालय डूंगरपुर में 30 अगस्त को हुए छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी को जीत मिली। दोनों कॉलेजों में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी एबीवीपी को जीत नसीब हुई। इसी खुशी में सोमवार को एबीवीपी की ओर से शहर विजय जुलूस निकाला गया। डीजे पर गरबो की धुनों के साथ ही जुलूस गर्ल्स कॉलेज से निकाला गया। इसमें बॉयज कॉलेज के अध्यक्ष अजीत बरंडा, गर्ल्स कॉलेज अध्यक्ष रेणुका जोहियाला और अन्य विजयी पदाधिकारियों को कंधों पर उठाकर जुलूस निकला। गरबों की धुनों पर युवा खूब थिरके। गुलाल, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ ही जुलूस नया बस स्टैंड, बॉयल कॉलेज, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा होते हुए निकला।