पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाईमाधोपुर के पैटर्न पर बनेगा मदर चाइल्ड अस्पताल

सवाईमाधोपुर के पैटर्न पर बनेगा मदर-चाइल्ड अस्पताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीहरिदेवजोशी राजकीय अस्पताल डूंगरपुर में सवाईमाधोपुर के पैटर्न पर मदर एंड चाइल्ड अस्पताल बनेगा। इसके लिए मुंबई की एक बड़ी कंपनी को ठेका दिया गया है, जो अगले महीने तक कार्य भी शुरू कर देगी। इधर, पिछले तीन सालों से जमीन को लेकर चल रहा अंड़गा भी खत्म हो गया है और जिला अस्पताल परिसर में ही नई जमीन देख ली है।

जिला अस्पताल में मदर एंड चाईल्ड अस्पताल के लिए 16 करोड़ रुपए का बजट तीन साल पहले ही मिल गया है। इसके लिए 11.5 करोड़ रुपए में निर्माण कार्य का टेंडर भी हो गया है। मदर एंड चाईल्ड अस्पताल की बिल्डिंग को सवाईमाधोपुर और चूरू में बनाई गई बिल्डिंग के पैटर्न पर तैयार किया जाएगा। बिल्डिंग तीन मंजिला होगी और इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए अलग सुविधायुक्त वार्ड बनेंंगे। बिल्डिंग निर्माण के लिए मुंबई की कंपनी डीके प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर मिला है।

कंपनी ने भी जमीन को देख लिया है और अक्टूबर माह में कार्य भी शुरू होने की संभावना है। इससे लंबे समय से एमसीएच सेंटर का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलेगी।

अब लता मंगेशकर हॉल के सामने बनेगा

मदरएंड चाईल्ड अस्पताल के लिए जमीन फाइनल हो गई है। विवादित जमीन को छोड़कर अस्पताल प्रशासन ने अब मदर एंड चाईल्ड अस्पताल को लता मंगेशकर हॉल के सामने की खाली जमीन पर बनाने का निर्णय लिया गया। इस पर सहमति भी बन गई है और अक्टूबर माह से कार्य भी शुरू हो जाएगा।

तीन साल से जमीन को लेकर अटका रहा

डूंगरपुरजिला अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण तीन साल पहले ही हो गया होता। लेकिन हर बार जमीन को लेकर अड़ंगा लगता रहा। पहले एमसीएच सेंटर को पीछे की तरफ बनाने की सहमति बनी थी। लेकिन जमीन को लेकर विवाद बन गया। इसके बाद मुर्दाघर के पास खाली पड़ी जमीन भी विवाद हुआ, तो मामला अटक गया। ऐसे में एमसीएच सेंटर हर बार अटकता रहा।

जिला अस्पताल परिसर में मदर एंड चाइल्ड अस्पताल बनाने के लिए तय की गई जमीन।