- Hindi News
- किसान सभा का मांगों को लेकर कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन
किसान सभा का मांगों को लेकर कलेक्ट्री पर धरना-प्रदर्शन
अखिलभारतीय किसान सभा, भारत की जनवादी नौजवान सभा, एसएफआई और महिला समिति की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। संगठनों के देवीलाल कटारा, अमृतलाल कलाल, गौतम डामोर, प्रवीण डामोर, लक्ष्मण हड़ात, बापूराम बरंडा ने धरने को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भूमि अधिग्रहण का विरोध करने पर सात साल की सजा को कानून बनाने का फैसला वापस लेने, पुर्नवास के बाद ही जमीन लेने, उपज का लाभकारी दाम सुनिश्चित करने, कम बारिश के कारण फसलों का 60 प्रतिशत नुकसान होने और मुआवजा देने, बांसवाड़ा में परमाणु बिजलीघर को निरस्त करने, रोजगार देने, जिले में उच्च शिक्षण संस्थान खोलने, महिला अत्याचार रोकने की मांगे रखी।
डूंगरपुर. सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना-प्रदर्शन करते किसान।