सामान्य चिकित्सालय में रक्त की आवश्यकता
डूंगरपुर। स्थानीयसामान्य चिकित्सालय ब्लड बैंक में समस्त ब्लड ग्रुप की सख्त आवश्यकता को देखते हुए रक्तदाताओं से रक्तदान की अपील की गई है। पीएमओ डॉ. इस्माईल ने बताया कि वर्तमान में ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों का रक्त भंडार समाप्त हो गया है जिससे रोगियों को परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने आम जन से आग्रह किया है कि वे अस्पताल समय में आकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन के लिए ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी एवं जिला रक्तदान संयोजक पदमेश गांधी से सम्पर्क करने का आह्वान किया है।