- Hindi News
- नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे
डूंगरपुर। जवाहरनवोदय विद्यालय ठाकरडा की कक्षा 6 में सत्र 2015-16 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राचार्य केडी गोस्वामी ने बताया कि नि:शुल्क विवरणिका सह आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा एवं नवोदय विद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश आवेदन पत्र की फोटो कॉपी भी मान्य है। पूर्णत: भरे हुए आवेदन पत्र संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयो में 31 अक्टूबर 2014 तक जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 फरवरी 2015 शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।