प्रकरणों की समीक्षा बैठक 18 को
डूंगरपुर। जिलेसरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा बैठक 18 सितंबर को दोपहर 12.30 पर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में की जाएगी। अतिरिक्त कलेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट अन्य विस्तृत सूचनाओं के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित हेाने के निर्देश दिए गए हैं।