पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की वारदातों का अब तक सुराग नहीं

चोरी की वारदातों का अब तक सुराग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। पुलिसथाना दोवड़ा के अंतर्गत पाडलाथूर तलाइया, खेरमाल भामोर गांव के लोगों ने चोरी की वारदातों का डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं होने पर आक्रोश जताया है।

गांव के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर चोरी की वारदातों का खुलासा करने की मांग की है। मोहनलाल, माणकलाल, लक्ष्मण, नानिया, रूपलाल, वासुदेव, रतना ने बताया कि 1 अगस्त को पाडलाथूर तलाइया निवासी मोहन ननोमा के घर के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए गए थे। 7 अगस्त को खेरमाल निवासी सोमा मीणा के घर से नकदी, जेवरात और कपड़ों की चोरी हुई। 14 सितंबर को पाडलाथूर में जयंतीलाल ननोमा के दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी हो गया था। इन तीनों वारदातों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है और ही चोरी की वारदातें रुक रही है। लोगों ने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।