सहस्त्र औदीच्य समाज डूंगरपुर की बैठक आज
भीलूड़ा| वागड़प्रांतीय सहस्त्र औदिच्य समाज शिक्षा प्रचार समिति डूंगरपुर-बांसवाड़ा के तत्वावधान में सहस्त्र औदिच्य समाज डूंगरपुर की बैठक 18 सितंबर शाम 4 बजे सिद्धि विनायक मंदिर सेलोता मोड पर स्थित पुस्तकालय भवन में होगी। शिक्षा प्रचार समिति के संगठन मंत्री सुरेश मेहता ने बताया कि बैठक में समाज की डूंगरपुर जिला कार्यकारिणी, ग्राम इकाई कार्यकारिणी और समाजजन भाग लेंगे। बैठक शिक्षा प्रचार समिति डूंगरपुर-बांसवाड़ा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश भट्ट, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष अशोक पाठक, संगठन मंत्री मनोहर जोशी और डूंरपुर जिलाध्यक्ष रविशंकर रावल की उपस्थिति में होगी।