पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 जनों पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप, जांच की मांग

15 जनों पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप, जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। सदरथाना क्षेत्र अंतर्गत खेमारू गांव के एक व्यक्ति ने 15 जनों पर उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई है। रमेश दालु मीणा ने ज्ञापन में बताया कि लसूड़ी, हामजी, मानशंकर, रमीला, मुन्ना, नाना, हाजा, अमरा, काउड़ा, सवजी, मणीलाल, गैना, धूलेश्वर, नाथू, मुकेश सहित 15 जनों ने मिलकर 12 अगस्त को उसके पुत्र राजू को बुलाया और हत्या कर दी।