नोडल संस्थाप्रधान की बैठक 17 को
डूंगरपुर। डूंगरपुरब्लॉक के अंतर्गत नोडल संस्थाप्रधानों की बैठक 17 सितंबर को सुबह 10 बजे राउप्रावि भोईवाड़ा में होगी। बीईओ गोवर्धनलाल यादव ने बताया कि बैठक में सभी नोडल संस्थाप्रधान अपने साथ सीसीई के प्रपत्र ब, रीडिंग कैंपेन प्रपत्र ब, वार्षिक उपस्थिति रिकॉर्ड, शिक्षक मूल्याकंन प्रपत्र तथा विद्यालय एकीकरण की पालना रिपोर्ट साथ में लाने के निर्देश दिए।