- Hindi News
- शिलान्यास के 11 माह बाद भी बांध का काम शुरू नहीं हो पाया
शिलान्यास के 11 माह बाद भी बांध का काम शुरू नहीं हो पाया
सीमलवाड़ा। उपखंडक्षेत्र सीमलवाड़ा की पंचायत पोहरी खातुरात क्षेत्र में बनने वाला बरडोल नाका बांध का काम शिलान्यास के 11 माह गुजर जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। कांग्रेस राज में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार 326.78 लाख रुपए की लागत से यह बांध बनना था।
11 माह पूर्व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, जिला प्रमुख भगवती लाल रोत और डूंगरपुर प्रधान मंजुला रोत ने इस कार्य का शिलान्यास किया था लेकिन मौके पर अब तक कुछ भी निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। सिचाई विभाग ने बांध क्षेत्र के डूब क्षेत्र में आने वाले 78 किसानों को मुआवजा राशि वितरण कार्य प्रारंभ तो कर दिया है लेकिन निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
यहहोना है कार्य : बरडोलनाका पर बांध निर्माण में मिट्टी का बांध, दो नहरे दायी और बायी, पानी ओवर फ्लो को लेकर पक्का कार्य होने है।
बांधबनने से यह लाभ : बरडोलनाका पर बांध बनने से 23.38 हैक्यटर भूमि पर सिंचाई होगी। जिसमें सैकडो काश्तकार लाभांवित होंगे। किसान साल भर की सभी फसलों की पैदावर करने का लाभ ले सकेंगे।