पेज एक का शेष...
वहांमहात्मा गांधी के जीवन के बारे में खुद मोदी ने जिनपिंग को जानकारी दी। उन्हें श्रीमद्भगवत गीता, गांधी की किताबें और प्रतीकात्मक चरखा तोहफे में दिया। {इसके बाद जिनपिंग को लेकर मोदी साबरमती रिवर फ्रंट पहुंचे। वहां चीनी राष्ट्रपति के स्वागत में गुजरात के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। {नदी किनारे ही मोदी की मेजबानी में 22 वीवीआईपी के साथ जिनपिंग को दावत दी गई। इसमें गुजरात के 100 से ज्यादा व्यंजन परोसे गए।
फोकस|चीन दुनिया की फैक्टरी तो भारत बैक ऑफिस : जिनपिंगका एक संपादकीय बुधवार को भारत के एक अंग्रेजी अखबार में छपा। इसमें उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी भारत यात्रा का फोकस विवाद नहीं, विकास रहेगा। उन्होंने लिखा कि दोनों देशों का साझा मकसद है, ‘अपने-अपने देश की मजबूती और खुशहाली। चीन अगर ‘दुनिया की फैक्ट्री’ है तो भारत ‘दुनिया का बैक ऑफिस’। हम दोनों मिलकर प्रतिस्पर्धी उत्पाद और सबसे आकर्षक उपभोक्ता बाजार खड़ा कर सकते हैं।’
जजोंकी नियुक्ति...
अबआयोग को मिलेगा संवैधानिक दर्जा : राठौड़ : राठौड़ने कहा कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को अब संवैधानिक दर्जा मिल जाएगा। राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक के तहत सुप्रीम कोर्ट देश के अन्य 24 हाई कोर्टों के जजों की नियुक्ति की जाएगी।
एेसाहोगा आयोग का ढांचा : राठौड़के मुताबिक राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग में 6 सदस्य होंगे। इसके अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के 2 वरिष्ठतम न्यायाधीश, केन्द्रीय कानून मंत्री एवं दो विशेषज्ञ (प्रख्यात व्यक्ति) इसके सदस्य होंगे।
डूंगरपुरमें 5 हजार...
लंबेसमय तक पट्टा प्राप्त नहीं होने पर सुलेमान के पुत्र युसुफ ने महेंद्रसिंह से संपर्क किया। 15 सितंबर को युसुफ ने पट्टा देने के लिए कहा, तो महेंद्रसिंह ने कहा कि पट्टे के लिए 10 से 15 हजार रुपए लगते है, लेकिन तुम्हारे लिए 5 हजार में काम हो जाएगा। इस पर सौदा तय हुआ। 16 सितंबर को महेंद्रसिंहमौका देखने गए। बुधवार सुबह युसुफ ने इसकी शिकायत एसीबी में की। इस पर एसीबी ने रिश्वत मांगने के मामले का सत्यापन करवाया, जिसमें पुष्टि हुई। इसके बाद शाम को युसुफ 5 हजार रुपए लेकर नगर परिषद गया, जहां रुपए दे दिए। इधर, इशारा मिलते ही एसीबी की टीम पहुंच गई और रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।