जीत का लक्ष्य ले मैदान में उतरें
डूंगला. फलासियाउप्रावि में 15वी ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी हनुमंत सिंह बोहेड़ा ने किया। बोहेड़ा ने कहा कि खिलाडी को मन में जीत का लक्ष्य लेकर मैदान मे उतरना चाहिए। ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल मेघवाल, प्रधानाध्यापक मांगीलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य जीतमल जाट, जिला सचिव ललित सिंह झाला, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बाबूलाल सामर, प्रवक्ता पूनम चंद मेहता, नगर अध्यक्ष प्रेमचंद तेली, पूर्व सरपंच बगदीराम शर्मा, मिठुलाल खटीक, रूपलाल गुर्जर, मनीष सोनी मौजूद थे। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण साफा बांधकर स्वागत किया गया।
बड़ीसादड़ी.14वींब्लाक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभुलाल मेनारिया थे। अध्यक्षता प्रधान शंकर मीणा ने की। इस प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग ले रही हैं।
जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
िचत्तौड़गढ़.बास्केटबॉल19 वर्षीय छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार राउमावि अरनियापंथ की छात्रा पूजा जाट का चयन होने पर स्कूल में अभिनंदन किया गया। उप जिला प्रमुख मिठुलाल जाट, आैंकारलाल, हीरालाल सुथार, चंद्रशेखर शर्मा, भैरूलाल जाट, जगदीशचंद्र जाट, मुकेश चौधरी, स्कूल के शंभुलाल सोमानी, विद्याधर दशोरा, प्रहलाद पाराशर, अयूब खा, राकेश कुमार शर्मा सत्यनारायण जोशी ने अभिनंदन किया।
बिनोता.अर्जुनखटीक तथा स्वरचित कविता लेखन में हार्दिक जैन मैना खटीक के राज्य स्तर पर चयन होने पर को राउमावि आयोजित समारोह में सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद राशिद ने की। विशिष्ट अतिथि अरविंद भारद्वाज, अभिभावक रामचंद्रदास वैष्णव मौजूद थे।
सेमलिया की टीम अव्वल रही
निम्बाहेड़ा.जिलास्तरीयजिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राउप्रावि सेमलिया की टीम प्रथम स्थान पर रही। टीम के आगमन पर प्रधानाध्यापक लक्ष्मीनारायण मोची, एसएमसी अध्यक्ष छगनलाल नायक, संजय कुमार व्यास, अशोक कुमार, मेराज बानो ने टीम एवं प्रथम स्थान दिलाने की मुख्य भूमिका अदा करने वाले रतनलाल गाडरी का सम्मान किया। राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए स्कूल के धर्मराज भील एवं श्रवण कुमार भील का चयन हुआ है। उक्त दोनों छात्र राउप्रावि जोड़पुरा कुचाम