राम-रावण मेला के लिए कमेटियां गठित
नगरपालिकाबोर्ड की मीटिंग विधायक गौतम दक की उपस्थिति में हुई। इसमें आगामी राम रावण मेले को भव्यता के साथ मनाने विकास कार्यों पर चर्चा की गई। एसडीएम वरसिंह, नपा चेयरपर्सन आभा महात्मा की मौजूदगी में मीटिंग में डूंगला प्रधान मुकेश खटीक, सरपंच अशोक गौड का स्वागत किया गया। नपा का बजट प्रस्तुत कर पारित किया गया। राम रावण मेले के लिए कमेटी का गठन किया गया। प्रशासनिक कमेटी में आभा महात्मा, प्लाट कमेटी में भवानी देवडा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हेमंत डांगी, स्वास्थ्य, बिजली, पानी कमेटी में भैरूलाल दर्जी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। काली मगरी रोड बनाने, सड़क पर अतिक्रमण, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव लिए गए। विधायक दक ने कहा कि विकास में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। पार्षद राजेंद्र जारोली, हेमंत डांगी, विशाल कंठालिया, धर्मेंद्रसिंह पंवार, राकेश खटीक, भवानी देवडा, उपाध्यक्ष भैरूलाल टेलर, बिहारीलाल चौधरी, भंवर रैगर, मंजूलता मारु, संगीतादेवी, श्यामसिंह सालवी उपस्थित रहे।