प्रकाश माली की प्रस्तुति चार को
क्षेत्र के बड़वई में मां चक्रभवानी के दरबार में देश के ख्यातनाम राष्ट्रवादी गायक प्रकाश माली बालोतरा मारवाड़ की प्रस्तुति चार अक्टूबर रात्रि नौ बजे होगी।
भजन संध्या में भजन सम्राट प्रकाश माली द्बारा राष्ट्र जागरण से जुडे़ भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। पांच को मां के दरबार में मेला आयोजित होगा। इसकी मंदिर कार्यकारिणी ग्रामीणों द्बारा तैयारियां की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि नवरात्र महोत्सव में हर नवरात्र में करीब 34 वर्षों से जारी अखंड रामायण पाठ इस बार भी गांव के पंडितों द्बारा किया जा रहा है।