- Hindi News
- डूंगला | भाजपापंचायत समिति में अपनी हैट्रिक बनाने में सफल
डूंगला | भाजपापंचायत समिति में अपनी हैट्रिक बनाने में सफल
डूंगला | भाजपापंचायत समिति में अपनी हैट्रिक बनाने में सफल रही। प्रधान पद पर उसके मुकेश खटीक निर्वाचित हुए। पंस की 15 में से आठ सीटें भाजपा की झोली में आने से उसका बोर्ड बनना तय माना जा रहा था, लेकिन प्रधान पद के लिए कांग्रेस से ज्योति गवारिया एवं भाजपा के मुकेश खटीक के साथ ही अन्य भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश मेघवाल का नामांकन भी दाखिल होने से संशय बना रहा। जयप्रकाश का फार्म पार्टी सिंबल के अभाव में निरस्त हो गया। मतगणना में मुकेश खटीक को आठ एवं ज्योति को सात मत ही प्राप्त हुए।
डूंगला में भाजपा की हेट्रिक