पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगला में वंदना वैष्णव निर्वाचित

डूंगला में वंदना वैष्णव निर्वाचित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंसउपप्रधान पद पर वार्ड नंबर एक से जीतकर आई वंदना वैष्णव ने अपने प्रतिद्वंदी संतोष धाकड़ को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। उपप्रधान के चुनाव को लेकर रविवार को निर्वाचन अधिकारी वारसिंह के समक्ष भाजपा से वंदना वैष्णव एवं कांग्रेस संतोष धाकड ने नामांकन दाखिल किया। मतदान में वंदना वैष्णव को आठ एवं संतोष धाकड़ को सात मत प्राप्त हुए। वंदना ने एक वोट से जीत दर्ज की। जीत की खबर आते ही पंस के बाहर विधायक गौतम दक के साथ खड़े भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अातिशबाजी की। इस दौरान बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक, पूर्व प्रधान गणपतसिंह चुंडावत, कनकमल दक, सरपंच अशोक गौड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व सरपंच भेरूसिंह, पूरणमल अहीर, श्यामलाल नागौरी, उप सरपंच विजयसिंह गांग आदि मौजूद थे। इधर, मतगणना के दौरान कांग्रेस के उत्सव भाणावत, पूर्व सरपंच देवेंद्रसिंह झाला, रामचंद्र डांगी, पुखराज त्रिवेदी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वारसिंह, तहसीलदार योगेंद्रकुमार जैन, नायब तहसीलदार अशोक सोनी, पटवारी दिलीप दक एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीएसपी शंभूसिंह राठौड़, थानाधिकारी चैनाराम, मंगलवाड़ थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत मय जाब्ता तैनात रहे।