शिक्षकों की कमी पर तालाबंदी
डूंगला | सेठवानारामावि में शिक्षकों की कमी एवं पूर्व में नियुक्त एक शिक्षिका को प्रतिनियुक्ति पर अन्य जगह लगाने के विरोध में ग्रामीणों विद्यार्थियों ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों एवं छात्रों ने बताया कि स्कूल में कक्षा एक से दसवीं कक्षाओं के लिए छह शिक्षक नियुक्त है। प्रधानाध्यापक सहित गणित, विज्ञान के शिक्षकों के पद रिक्त है। यहां पर पूर्व में नियुक्त गणित की शिक्षिका को बड़वाई कस्तूरबा गांधी छात्रावास में प्रतिनियुक्ति पर लगा दिया। इससे अब स्कूल में गणित विषय पढ़ाने वाला कोई नहीं है। धनराज सुथार, रामेश्वर गुर्जर, उंकार गुर्जर, रामलाल कुम्हार, नारायणलाल शर्मा, पन्नालाल पाटीदार, जगदीश गायरी ने विधायक सहित शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर उक्त शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने एवं रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
डूंगला | रामाविसेठवाना के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण विद्यार्थी।