अवैध शराब बनाते एक गिरफ्तार
क्षेत्रके करसाना गांव में बुधवार को पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि करसाना गांव में स्प्रिट से शराब बनाते हुए करसाना निवासी महिपालसिंह पुत्र नारायणसिंह को गिरफ्तार किया।
बुधवार शाम को महिपालसिंह के खेत पर दबिश दी, जहां से 110 लीटर स्प्रिट से बनी शराब 19 लीटर स्प्रिट से शराब बनाकर उन पर एक कंपनी के लेबल लगे पव्वे जब्त किए।
इसके अलावा ढक्कन पैक करने की मशीन, लेबल, ढक्कन ड्रम जब्त किए गए। मौके पर पुलिस को देख महिपाल के अलावा एक अन्य व्यक्ति भाग निकला। पुलिस दल में एएसआई भैरूलाल, कांस्टेबल राजकुमार, लालचंद, रमेशचंद्र थे। आराेपी से गहन पूछताछ कर अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।