बडवाई में कार्ड बनवाने उमड़ी भीड़
डूंगला. भामाशाहशिविर के तहत गुरुवार को क्षेत्र के बडवाई में आयोजित शिविर के अंतिम दिन कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ रही। तहसीलदार योगेंद्रकुमार जैन, नायब तहसीलदार अशोक सोनी, सरपंच पूरणमल अहीर, सचिव संजय वैष्णव, पटवारी धर्मेंद्र प्रजापत सहित शिविर प्रभारी मौजूद रहे। सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के स्टाफ ने भी सहयोग दिया। शिविर में लोगों ने आधार कार्ड भामाशाह कार्ड के लिए आवेदन किया।