- Hindi News
- अखाड़ा प्रदर्शन के साथ गो रक्षा का संदेश
अखाड़ा प्रदर्शन के साथ गो रक्षा का संदेश
डूंगला | सोमवारको क्षेत्र के शिव सैनिकों ने क्षेत्र में गो रक्षा का संदेश देते हुए रैली निकाली। महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन से शुरू हुई रैली बड़वाई , सारंगपुरा, खेताखेड़ा, रावतपुरा होते हुए कानोड़ पहुंच सभा में परिवर्तित हुई। रैली के दौरान शिव सैनिकों ने अखाड़ा प्रदर्शन के साथ गो हत्या रोकने के लिए क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वह अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो से गो रक्षार्थ कड़़े कदम उठाने की मांग करें जिससे हमारी गो माता की रक्षा हो सके। रैली में बडी संख्या में शिव सैनिकों ने भाग लिया1
डूंगला | रैलीमें अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान करतब दिखाता बालक।