पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिकुड़ता नाला बन जाए संकट

सिकुड़ता नाला बन जाए संकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके मध्य से गुजरने वाला बरसाती नाला अतिक्रमण के कारण सिकुड़ता जा रहा है, जिससे यह कभी भी संकट का कारण बन सकता है।

कस्बे के मध्य गुजरने वाले इस बरसाती नाले में अतिक्रमण बढ़ते जा रहे हैं। कभी तेज बारिश के बाद उफान पर होने की स्थिति में नाले का पानी कस्बे को चपेट में ले सकता है। बुजुर्गों के अनुसार यह नाला पहले इतना चौड़ा था कि बरसों पहले हुई जोरदार बारिश में भी पानी नाले के ऊपरी किनारे तक नहीं पहुंचा। अब तो नाला उसका आधा भी नहीं रहा है। सामाजिक संगठनों ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई, प्रशासन आपके द्वार, सरकार आपके द्वार समेत ग्रामसभाओं में कई बार नाले के अतिक्रमण निर्माण कार्यों की शिकायतें दर्ज करवाई।

अधिकारी निर्देश देते रहे और अतिक्रमण का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। पूर्व कलेक्टर रवि जैन द्वारा तत्कालीन एसडीएम को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कलेक्टर के आदेश को भी अनसुना कर दिया।

डूंगला | कस्बेके मध्य से गुजरता नाला जो अितक्रमण के कारण सिकुड़ गया है।