- Hindi News
- महावीर एलवा मां गोशाला के लिए नौ लाख रुपए भेंट
महावीर-एलवा मां गोशाला के लिए नौ लाख रुपए भेंट
चित्तौड़गढ़ | क्रांतिकारीसंत कमल मुनि कमलेश के सवाई माधोपुर चातुर्मास के दौरान आयोजित तप महोत्सव में जिले के डूंगला क्षेत्र में स्थित महावीर-एलवा मां गोशाला के लिए करीब नौ लाख रुपए भेंट किए गए। अभा दिवाकर विचार मंच शाखा के रमेश मेहता यशपाल बाफना ने बताया कि हठयोगी धैर्य मुनि के निर्जल, निराहार 32 उपवास, आसन लोगस्स मौन साधना 251 घंटे की तप साधना और तपस्वी घनश्याम मुनि की तपस्या पर आयोजित तप महोत्सव में सवाई माधोपुर के दानदाताओं ने महावीर एेलवा मां गोशाला डूंगला को नौ लाख रुपए दान स्वरूप भेंट किए। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमारी दिव्या ने अस्पताल में पालनाघर की घोषणा के साथ बेटी बचाओ अभियान का पोस्टर विमोचन किया। शहर से दिवाकर विचार मंच, महिला परिषद, दिवाकर कमल तीर्थ गो सेवा संस्थान तथा जैन दिवाकर संगठन समिति के तत्वावधान में श्रावक-श्राविकाओं का दल इस कार्यक्रम में भाग लेने सवाई माधोपुर पहुंचा। जहां संत धैर्य मुनि को अभिनंदन पत्र समर्पित किया। मंच जिलाध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, सुरेशचंद्र लोढ़ा, सुशील चीपड़, जैन दिवाकर संगठन समिति के अध्यक्ष पारस डांगी, मंत्री पवन पटवारी, दिवाकर कमल तीर्थ गो सेवा संस्थान अध्यक्ष संगीता चीपड़, कोषाध्यक्ष आशा पोखरना, रतनदेवी सामर, दिवाकर महिला परिषद अध्यक्ष आशा चीपड़ मौजूद थे।