बाल विवाह मृत्यु भोज पर रोक का निर्णय
दूनी| सुवालकासमाज के 21 गांवों के पंच पटेलों की बैठक रविवार को दूणजा माता मंदिर आयोजित की गई, जिसमें समाज में होने वाले अनावश्यक खर्चों, मृत्यु भोज, बाल-विवाह समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लेने सहित समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में समाज में होने वाले मांगलिक कार्यों पर 5100 2100 रुपए जमा कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में दूनी अध्यक्ष प्रेमचंद्र मेवाड़ा, महामंत्री त्रिलोेक चंद्र सुवालका, कोषाध्यक्ष चंद्रपकाश मेवाड़ा, प्रेमचंद्र कलाल, युवा मोर्चा के जितेंद्र आंवा, घाड़, सरोली, निवारिया, शक्करगढ गांवों से आए समाज के लोग मौजूद थे।