- Hindi News
- मतदान दल और पुलिस पर पथराव मामले में पांच पकड़े
मतदान दल और पुलिस पर पथराव मामले में पांच पकड़े
दूनी| सरपंचचुनाव की मतगणना के बाद पराजित प्रत्याशी के समर्थकों की ओर से मतदानकर्मियांे पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के आरोप में फरार चल रहे पांच जनों को दूनी पूलिस ने हिरासत में लिया है। थानाप्रभारी हरलाल गुर्जर ने बताया कि 24 जनवरी को बडोली गांव में सरपंच चुनाव के बाद रात को मतगणना के बाद पराजित प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर पथराव किया था। जिस कारण मतदानकर्मियों पुलिसकर्मियों को जान बचाकर विद्यालय भवन मे छिपना पड़ा था। पथराव में पुलिस वाहन, विद्यालय के किवाड़-खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई। मामले को लेकर दूनी थाना के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बडोली ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अज्ञात लोगों के खिलाफ दूनी थाने में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में संग्रामपुरा निवासी प्रधान मीणा, बडौली निवासी राजू लाल मीणा, आशाराम मीणा, कैलाश मीणा, भाणोली निवासी प्रवीण जाट को हिरासत में लिया है।