पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसलपुर से 3600 क्यूसेक पानी की निकासी जारी

बीसलपुर से 3600 क्यूसेक पानी की निकासी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसलपुरबांध के दोनों गेटों से शनिवार को 3600 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं त्रिवेणी का जलस्तर 2.50 मीटर दर्ज किया गया। बीसलपुर बांध के सहायक अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध से पानी निकासी के लिए शनिवार सुबह 4 बजे गेट नंबर 9 10 को 30-30 सेमी खोला गया तथा 3600 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे पूर्व शुक्रवार तक 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इसे रात 1 बजे कम कर 6000 क्यूसेक कर दिया गया।

चरागाहपर अतिक्रमण

दूनी | चारनेटग्राम पंचायत के कोटड़ा गांव के लोगों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर 50 हेक्टेयर जमीन पर प्रभावशाली लोगों द्वारा किए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। ग्रामीण शिवजीराम जाट, बाबूलाल, शिवराज, कुंभाराम, धन्नालाल, पोखरलाल, दुर्गालाल, जगदीश, बलराम, अजय जैन, हेमराज, मुकेश, चरण सिंह आदि ने ज्ञापन में कहा कि खसरा नंबर 43 की 50 बीघा जमीन पर चरागाह है। इस पर गांव के प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण करने से पशुओं को चराने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

राजमहल. बीसलपुरबांध के दो गेटों से 3600 क्यूसेक पानी की निकासी।