- Hindi News
- घाड़ में पोस्टमैन नहीं होने से डाक वितरण अटका
घाड़ में पोस्टमैन नहीं होने से डाक वितरण अटका
तहसीलक्षेत्र के घाड़ कस्बे मे पोस्टमैन नहीं होने से 8 माह से डाक वितरण व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। घाड़ ग्राम पंचायत के डाटूंदा, दौलतपुरा, खरोई, ज्योतिपुरा, बरढ़ा ढाणी, घाड़ में डाक वितरण का जिम्मा घाड़ उप डाकघर के जिम्मे है। यहां 8 माह से पोस्टमैन नहीं होने से डाक वितरित नहीं हो रही है। जरूरतमंद उपभोक्ताओं को डाक लेने घाड़ जाना पड़ता है। इस कारण युवकों के प्रवेश पत्र, नियुक्ति पत्र, पेंशन योजना के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। घाड़ उप डाकघर के बीपीएम राजेंद्र माहेश्वरी का कहना है कि पोस्टमैन नहीं होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।