पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलने से पहले ही भवन में आईं दरारें

खुलने से पहले ही भवन में आईं दरारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलितसमाज की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बनाया बालिका छात्रावास लोकार्पण के बाद से शुरू नहीं हुआ है। अब भवन में दरारें आने लगी हैं। छात्रावास की सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई चारदीवारी एक बार ढह चुकी है। उसे दुबारा बनाने के बाद अब फिर से दरारें आनी शुरू हो गई हैं।

राजकोट गांव में तीन साल पहले माड़ा योजना के तहत करीब 3 करोड़ की लागत से अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास की स्वीकृति जारी की गई थी। इसका लोकार्पण 2 अक्टूबर को हुआ, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुआ। गत दिनों आई बारिश के कारण छात्रावास भवन में दरारें गई हैं। घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण चारदीवारी भी ढह गई। उसे आनन फानन में दुबारा बनवाया गया। उसमें भी अब दरारें आना शुरू हो गई हैं।

राजकोट ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच हरिश चंद्र मीणा, उप सरपंच मानसिंह, शिवराज सिंह आदि ने बताया कि समय रहते छात्रावास शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। जिला परिषद के एसीईओ आनंदी लाल वैष्णव का कहना है कि भवन में आई दरारें और चारदीवारी ढहने के मामले की जांच करवाई जाएगी।

दूनी. राजकोटगांव में बने बालिका छात्रावास के भवन का लोकार्पण तो कर दिया, लेकिन शुरू नहीं हुआ। इसकी दीवारों और चारदीवारी में दरारें गई हैं।