गौरक्षा के लिए रैली निकाली
दूनी. सोमवारको गौ रक्षा कमांडो फोर्स की ओर से गौ रक्षा के लिए रैली निकाली गई। गौ रक्षा कमांडों के मेघराज मेहरा,दीपक राजोरा ने बताया कि गौ रक्षा को लेकर सोंमवार को रैली निकाली गई। जो बस स्टेण्ड,मीरा सर्किल, टोडा दरवाजा होती हूई दूणजा माता मंदिर पहुंची जहां ग्रामीणों स्कूली विद्यार्थियो को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया।