पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका की पिटाई का केस दर्ज नहीं

बालिका की पिटाई का केस दर्ज नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमहल| पंचायतक्षेत्र के देवीखेड़ा गांव में एक बालिका के साथ सात दिन पूर्व हुई मारपीट की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता के परिजनों ने गुरुवार को देवली एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता छोटू लाल ने बताया कि उसकी पुत्री राजमहल विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इस दौरान देवीखेड़ा के नंदू देवी, कमलेश, निरमा सहित अन्य महिलाओं ने बालिका से मारपीट की। इस संबंध में दूनी थाने में शिकायत की गई। घटना को लगभग एक सप्ताह हो जाने तथा परिजनों के थाने के चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है।