- Hindi News
- जयपुर से घूमने आया युवक राजमहल के रपटे में डूबा
जयपुर से घूमने आया युवक राजमहल के रपटे में डूबा
राजमहल. युवकके शव को रपटे से पुलिस वाहन की ओर ले जाते ग्रामीण।
भास्कर न्यूज | राजमहल
सोमवारको जयपुर से परिजनों के साथ घूमने आया एक युवक नहाते समय राजमहल के रपटे पर डूब गया। लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों ने युवक के शव को रपटे से नीचे की ओर तलाशने में सफलता प्राप्त कर ली लेकिन तब तक युवक मर चुका था। बाद में युवक के शव को पुलिस दूनी चिकित्सालय ले गई जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार वार्ड न. 77 ठाठर कॉलोनी आमेर जयपुर निवासी अरबाज पुत्र ऐजाज (20) जाति मुसलमान परिजनों के साथ घूमने आया था। सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे वह अपने साथ आए लोगों के साथ राजमहल के रपटे पर ना रहा था। इस दौरान पानी के तेज बहाव में वह रपटे पर लगे पाइपों में चला गया। परिजन रपटे पर नहा रहे ग्रामीण नदी में तलाशने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। लगभग एक घंटे तक तलाश करने के बाद ग्रामीणों ने पाइपों में से युवक को नीचे की ओर बहते देखकर पकड़ लिया तथा नदी बाहर लेकर गए तब तक युवक पानी में रहने से दम तोड़ चुका था। पानी से निकले युवक को दूनी पुलिस दूनी के राजकीय चिकित्सालय ले गई जहां युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आएिदन होता है हादसा
ग्रामके रपटे के नीचे होने के कारण पानी के तेज बहाव में अब तक लगभग 5-6 लोग बहकर चोटग्रस्त हो चुके हैं वहीं पानी में डूबने से सोमवार को जयपुर से आये युवक को अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में बना यह रपटा नीचा होने के कारण आए दिन कोई कोई दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।