- Hindi News
- गड़े धन के लालच में ग्रामीणो ने गंवाए 10 12 लाख रुपए
गड़े धन के लालच में ग्रामीणो ने गंवाए 10-12 लाख रुपए
भोलेभाले ग्रामीणो को जमीन मंे गड़ा धन निकालने को लेकर लाखों रू की ठगी कर यूपी का एक आरोपी फरार हो गया। अचानक आरोपी के फरार होने के बाद लोगों ने अपने आप को ठगा से महसूस किया। बदनामी के डर से कोई भी पूलिस थाने में मामला दर्ज करवाने को तैयार नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी का एक मुस्लिम युवक विगत 5-6 महीनों से घाड़ कस्बे में रह रहा था। ताबीज गंभीर बीमारियो से बचाव करने के डोरे कंड़े करने की आड़ मे उसने घाड़ सहित आसपास के कई ग्रामीणो को जमीन में गड़ा धन दिखाने का सपना दिखाया। ग्रामीणो से धीरे-धीरे कर 10-12 लाख रू की ठगी कर ले गया। बदनामी के डर से कोई भी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने को तैयार नहीं हैं। घाड़ थाना प्रभारी श्रीनिवास जांगीड़ का कहना है कि गड़े धन की आड़ में ठगी करने की शिकायत किसी ने थाने में नहीं दी है। अगर शिकायत मिली तो निश्चित रूप से आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।
अजमीढजयंती मनाएंगे
पीपलू| मैढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक सोमवार को यहां के भूतेश्वरनाथ शिवालय प्रांगण में रूपनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई। मंत्री सत्यनारायण स्वर्णकार ने बताया कि बैठक में 7 अक्टूबर को ग्राम कठमाणा में तहसील स्तरीय अजमीढ जयंती समारोह मनाने पर विचार विमर्श हुआ। जिसको लेकर दुर्गालाल, नंदराम कठमाणा को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई।