पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूनी में दशहरा पर होगा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

दूनी में दशहरा पर होगा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी | कस्बेमें दशहरा पर होने वाले प्रथम कवि सम्मेलन के संबंध में ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों सरपंच की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ग्राम पंचायत के सहयोग से कवि सम्मेलन कराने का निर्णय किया गया।

सरपंच रामकिशन फौजी ने बताया कि ग्राम पंचायत ग्रामीणों के सहयोग से 4 अक्टूबर को खेल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन करने का निर्णय किया है। इसमें कई प्रांतों के कवि शामिल होंगे। बैठक में वरिष्ठ एडवोकेट बसंतीलाल चौधरी, राधेश्याम सैन, सचिव सत्यनारायण, दुर्गालाल, रामदेव मेहरा, रामपाल साहू, विष्णु झंवर, जसवंत सिंह, सत्यनारायण आदि मौजूद थे।