पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध बजरी खनन के खिलाफ बंथली के ग्रामीण भी लामबंद

अवैध बजरी खनन के खिलाफ बंथली के ग्रामीण भी लामबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी | बंथलीमें बनास नदी से बजरी के अवैध खनन की रोकथाम के लिए सतवाड़ा, राजमहल, नेगड़िया के बाद बंथली के ग्रामीण भी अब लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने बजरी खनन करने वालों को चेतावनी दी है कि बंथली बनास की नदी से अब किसी भी सूरत में बजरी का अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने रविवार को बजरी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ग्राम पंचायत भवन में खाली करवा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र लिखकर अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बंथली के ग्रामीण रामस्वरूप जाट, सत्यनारायण, ओमप्रकाश, बबलू, छीतर, कालू आदि ग्रामीणों का कहना है कि बंथली गांव बनास नदी के तट पर बसा है। बजरी माफियाओं ने बिना काश्त परिर्वतन किए खेतों से रास्ता निकाल लिया है। हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में दिन-रात बजरी से भरे वाहन दौड़ रहे हैं। इस कारण पर्यावरण दूषित होने के साथ ही पानी का जलस्तर नीचे चला गया है तथा पानी भी फ्लोराइडयुक्त हो गया है।

शिकायतपर होगी कार्रवाई

^हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत के बंथली गांव से बजरी का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को रोका गया है। यदि पंचायत की ओर से कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। -दयाराममीणा, तहसीलदार,दूनी