पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा दूनी तहसील और युवा अध्यक्ष का इस्तीफा

भाजपा दूनी तहसील और युवा अध्यक्ष का इस्तीफा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी| जिलापरिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सरपंच के लिए हुए चुनाव में दूनी से भाजपा की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दूनी तहसील अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच, सीआर, डीआर के चुनाव 22 24 जनवरी को संपन्न हुए थे। जिसमें भाजपा समर्थित सरपंच, सीआर, डीआर की करारी हार का सामना करना पड़ा है। दूनी तहसील क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष सुशील बज युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा देवली देहात मंडल को सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है िक पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में 15 साल बाद आंवा क्षेत्र में जिला परिषद पंचायत समिति के चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आंवा क्षेत्र में पिछले 15 साल से जिला परिषद पंचायत समिति की सीट पर भाजपा ही काबिज रही है।

यहां से खेमराज गुर्जर, राधेश्याम चंदेल, कैलाशी भील सीआर के रूप में चुने जा चुके हैं। डीआर पद पर इन 15 वर्षों में चतुर्भुज मीणा, कैलाशी देवी गुर्जर, कैलाश गुर्जर भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। मगर इस बार जहां जिला परिषद की सीट पर कांग्रेस के मदन रैगर विजयी रहे हैं, वहीं पंचायत समिति सदस्य की पर कांग्रेस के दुर्लभ जैन जीत कर आए हैं।