पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचेवर|बसंत पंचमी के अवसर पर कस्बे की राबामावि के नवनिर्मित मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पूर्ण धार्मिक परम्परा के साथ कलशों को सिर पर धारण कर मंगलाचरण के साथ गाजे-बाजे से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कस्बे के भगवान श्री सत्यनारायणजी के मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गो से होते हुए स्कूल पहुंची। जहां पंडि़त अमरदत्त शास्त्री ने विद्या दायनि मां सरस्वती की मंत्रोच्चार के साथ अगवानी की। स्कूल की प्रधानाध्यापिका सीमा चौहान ने बताया कि भामाशाह गोपाल दत्त दायमा ने मंदिर निर्माण के साथ ही मूर्ति स्थापना में योगदान देते हुए मां शारदा की पूजा-अर्चना की तथा हवन कर स्कूल की उन्नति की कामना की। सरपंच घनश्याम गुर्जर, सरपंच हरश्चिंद्र पाराशर, प्राचार्य रामकिशन शर्मा, कुराड़ स्कूल की प्राचार्या सीमा चौधरी, गुलाब मोहम्मद, राकेश जैन, राधेश्याम लक्षकार, जगदीश आदि थे।

संतकी संगति जरूरी

दूनी|घाड़कस्बेमें चल रही श्रीमद् भागवत कथा पर संगीतमय कथावाचक राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवत शरणागति के बिना जीवन सार्थक नहीं है। मनुष्य जीवन अनमोल है। इसका एक क्षण भी व्यर्थ नहीं जाए इसलिए प्रभु भक्ति में मन को लगाकर कार्य करें। मनुष्य को जीवन सरल सहज बनाने का प्रयास करना चाहिए। जीवन जितना सहज होगा उतनी ही परमात्मा की प्राप्ति होगी।

पचेवर. मांंसरस्वती की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर निकाली गई कलश यात्रा।

खबरें और भी हैं...