किराये के विवाद में जीप चालक से मारपीट
दूनी | सरोलीमोड़ चौराहे पर चार युवकों ने किराये के मामले में हुए विवाद के दौरान जीप चालक के साथ मारपीट कर दी। घायल चालक ने घाड़ थाने में चारों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। एएसआई भंवरसिंह ने बताया कि चंदवाड़ निवासी सोहनलाल पुत्र गिरिराज मीणा ने मामला दर्ज कराया कि मंगलवार को वह जीप लेकर देवली जा रहा था। सरोली मोड़ चौराहे पर जूनिया गांव निवासी प्रेम मीणा, भागीरथ मीणा, संत कुमार मीणा हंसराज मीणा ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।