- Hindi News
- सऊदी अरब से डेढ़ माह बाद पहुंचा बंथली के युवक का शव
सऊदी अरब से डेढ़ माह बाद पहुंचा बंथली के युवक का शव
दूनी | सऊदीअरब कमाने खाने गए एक युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के डेढ़ माह बाद उसका शव मंगलवार शाम सांगानेर हवाई अड्डे पहुंचा। मृतक का बुधवार को बंथली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवक का शव आने की सूचना से बंथली गांव में गमगीन माहौल हो गया। मृतक के परिजन रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि बंथली गांव का नंदकिशोर पुत्र प्रयागराम जाट सऊदी अरब के जीजान शहर में चालक का कार्य करता था। 23 अक्टूबर को सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव लेने के लिए परिवार वालों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा था।