पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं से अभद्र व्यवहार, जांच शुरू

छात्राओं से अभद्र व्यवहार, जांच शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमहल| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में दूर गांवों से पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ कुछ आवारा लड़कों द्वारा रास्ते में रोक कर अश्लील छीटाकशी तथा फब्तीयां कसने से परेशान छात्राओं के विरोध करने पर मजनूओं द्वारा छात्राओं के साथ मारपीट का भी प्रयास किया गया। इन हरकतों से परेशान छात्राओं उनके परिजनों ने विद्यालय प्रशासन से लिखित में शिकायत की। छात्राओं की शिकायत के बाद विद्यालय प्रशासन ने दूनी थाने में आवारा लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर दूनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शाला प्रधान लतीफ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में पास के गांव से छात्राएं पढने के लिए साईकिलों से आती हैं। पिछले कई दिनों से विद्यालय आते समय ग्राम के कुछ आवारा लड़के दो छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने के साथ छेड़छाड़ भी करने लगे थे। आवारा लड़कों की हरकतों से परेशान छात्राओं ने उनकी हरकतों का विरोध करने का प्रयास किया, जिस पर छात्राओं से मारपीट पर उतारू हो गए। छात्राओं द्वारा आवारा लडकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

^छात्राओं उनके परिजनों द्वारा आवारा लड़कों के खिलाफ छेडछाड मारपीट की शिकयत मिली है, जिसको विद्यालय प्रशासन द्वारा दूनी थाने में भेज दिया गया है। आगे कार्रवाई पुलिस को करनी है। लतीफहुसैनस प्रधानाध्यापक रा.उ.मा.विद्यालय, राजमहल