- Hindi News
- बिजली बिल जमा कराने के लिए भटकते रहे उपभोक्ता
बिजली बिल जमा कराने के लिए भटकते रहे उपभोक्ता
दूनी | बिजलीवितरण निगम की ओर से शुक्रवार को बिल जमा करने की तिथि तो निर्धारित कर दी, मगर कैशियर के नहीं आने से उपभोक्ता दिनभर परेशान होते रहे। बाद में बिल जमा कराने की तिथि बढ़ाने की सूचना के बाद उपभोक्ता वापस लौट गए। कस्बे में बिजली वितरण निगम के करीबन 2 हजार उपभोक्ता हैं। 12 दिसंबर को बिजली बिलों को जमा करने की तारीख तय कर दी। कैशियर के नहीं आने से उपभोक्ता दिनभर भटकते रहे। सूचना मिलने पर बिजलीकर्मी कालू माली जेपी पंचायत भवन पहुंचे। जहां भुगतान की तिथि बढ़ाने की जानकारी दी। बिजली वितरण के जेईएन हरीश साहू ने बताया कि कस्बे के पूरे बिलों का वितरण नहीं होने के कारण अब 15 दिसंबर को ग्राम पंचायत भवन में बिल जमा किए जाएंगे।