गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना ही मुख्य ध्येय
गोपर्यावरण चेतना पदयात्रा के संस्थापक गोपाल महाराज की शिष्या आस्था गोपाल दीदी ने कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना ही गोरक्षा कमांडो फोर्स का मुख्य ध्येय है।
गुरूवार को कस्बे में आस्था गोपाल दीदी ने कहा कि गोरक्षा कमांडो फोर्स पिछले 12 वर्षों से संपूर्ण भारत में गोरक्षा का कार्य कर रही है। 28 फरवरी 2016 को दिल्ली में होने वाले महाआंदोलन, जो कि आजादी की दूसरी लड़ाई है। भारत की आजादी में जो क्रांति मंगल पांडे ने सन 1857 में शुरू की थी। आजादी के बाद वह लड़ाई परम पूज्य गोपाल मणी जी ने शुरू की है। उसके यहां पहुंचने पर फोर्स के प्रदेश प्रचार मंत्री ओमप्रकाश, रमेश चौधरी, पंकज सैन, राॅकी खंडेलवाल, दीपक राजोरा, श्यामसुंदर शर्मा, कुलदीप शर्मा, भगवान विजय, लेखराज मेहरा, डीके सैन, कुलदीप राजोरा ने बस स्टैंड पर उनका भव्य स्वागत किया।
दूनी. गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने को लेकर चेतना यात्रा पर निकली आस्था गोपाल दीदी उनकी टीम का दूनी पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया।