पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन की सूचना पर बनास में पहुंचे ग्रामीण

खनन की सूचना पर बनास में पहुंचे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमहल | बनासमें बजरी खनन की सूचना मिलने पर गुरुवार को बजरी खनन बंद कराने के लिए आंदोलन कर रहे ग्रामीण बनास नदी पहुंच गए। सूचना मिलने पर देवली डिप्टी तथा तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश के बाद आश्वासन देकर वापस भेजा। पिछले 15 दिनों से नयागांव सतवाड़ा सहित कई गावों के लोग बनास में बजरी खनन रुकवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के कारण बनास में बजरी खनन बंद है। गुरुवार को बनास में जेसीबी मशीन से बजरी खनन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण नारे लगाते हुए बजरी खनन बंद कराने बनास में पहुंच गए। इस दौरान उन्हें वहां एक जेसीबी मशीन खड़ी मिली। खनन ग्रामीणों के बनास नदी पहुंचने की सूचना मिलते ही देवली तहसीलदार जगदीश प्रसाद गुर्जर देवली डीएसपी हरिमोहन शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा कर खनन नहीं होने देने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। इस दौरान दूनी थाने के कार्यवाहक थानाप्रभारी राजेंद्र सिंह, घाड़ थानाप्रभारी श्रीनिवास जांगिड़, पोल्याड़ा चौकी प्रभारी बिरदीचंद मीणा, पटवारी पंकज जैन सहित कई पुलिसकर्मी कर्मचारी मौजूद रहे।

अवैधखनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

दूनी| वनविभाग के गश्ती दल ने गुरूवार को दूनी, आवां , नगरफोर्ट क्षेत्र में दौरा किया। फोरेस्टर फरीद खा, विनोद चौधरी, रघुनाथ सिंह ने बिणजारी वन क्षेत्र में अवैध खनन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर कमलेश पुत्र गोपी गुर्जर को हिरासत में लिया है।

राजमहल. बनासनदी में बजरी खनन की सूचना पर गुरुवार को नदी में पहुंचे ग्रामीणों को समझाते देवली डीएसपी हरिमोहन शर्मा।

राजमहल. बनासनदीं में ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन के पास प्रदर्शन किया।