मारपीट के मामले दर्ज
मारपीट के मामले दर्ज
दूनी|थाना क्षेत्रके पोल्याडा गॉव मे रविवार को हुए एक ही समुदाय के दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए सघंर्ष के मामले को लेकर दोनो पक्षो ने अलग अलग मामले दूनी थाने मे दर्ज करवाये गए हैं।
दूनी थना क्षेत्र के पोल्याड़ा गॉव निवासी चेनसिहं सांसी ने दिए परचा बयान के अनुसार बताया कि रविवार को प्रात: उसके बेटे की बहू खेत पर गाय चराने गई थी कि आरोपी पोल्याडा निवासी सुनील कुमार त्रिलोक कजोड लेखराज गोपाल अकुर ने उसके बेटे की बहू को अकेला देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया बेटे की बहू केे चिल्लाने पर वह भाग कर गया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी सरिये लकडि़यो से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया।
इसी प्रकार दूसरे पक्ष की दुर्गा देवी सांसी ने मामला दर्ज कराया है कि रविवार को उसके बेटे की बहु खेत की रखवाली कर रही थी कि खेत पर पहले से मौजूद चैनसिहं, लोकेश,लखन, दिलीप, लक्ष्मी, कुलदीप, सुनील,प्रमोद, गायत्री, धनराज ने उसके बेटे की बहु के साथ अश्लील हरकत की जब बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी लकडि़यों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया
पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर इस मारपीट मे घायल हुए चैनसिंह सांसी की हालत चिन्ताजनक बताई जाती है।