घनश्याम तहसील अध्यक्ष बने
झालावाड़| मीणासमाज के जिलाध्यक्ष हुकम चंद मीणा ने अकलेरा तहसील अध्यक्ष पद पर घनश्याम मीणा को मनोनीत कियागया। इसके अलावा अकलेरा की कमेटी में 10 सदस्यों को भी मनोनीत किया है। इनमें गंगाराम मीना, दानमल मीना, रामलाल मीना, भंवरलाल मीना, गोविंद मीना, गिर्राज मीना, राजूलाल मीना सहित अन्य सदस्यों को शामिल कियागयाहै। इसी तरह खानपुर में तहसील अध्यक्ष पद पर बालचंद मीना, पूर्व प्रधान अरूणा मीना, देवलाल मीना, कैलाश बाई मीणा,धर्मराज, राजेंद्र, सीताराम, रविकांत, रामचंद्र, किशन गोपाल को शामिल किया है। इसी तरह जिला स्तर पर विधायक कंवर लाल मीना, पूर्व विधायक कैलाश मीना, बीसी मीना, बंशीलाल मीना, सीताराम मीना, जितेंद्र मीना, प्रेमचंद मीना, रामलखन मीना, चंद्रप्रकाश मीना, राधेश्याम मीना, सत्यनारायण मीना को सलाहकार समिति बनाकर प्रदेश स्तर पर भिजवाई गई है।