भालता में वनभूमि से अतिक्रमण हटाया
रविवारको एसडीएम अकलेरा भालता क्षेत्रीय वन अधिकारी मय जाब्ता वनभूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए मनोहरथाना के मोतीपुरा तथा महुआखेड़ा गए। महुआखेड़ा में इन्होंने मोतीलाल, घीसालाल, फूलचंद ने टापरिया बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। और ग्राम मोतीपुरा में लोधा समाज के फूलचंद, अमरसिंह, मोतीलाल, इन्द्र सिंह, बद्रीलाल, नानूराम, लालचंद, जयराम, जगन्नाथ तथा जयंतीलाल ने वनभूमि पर फसल बोकर तथा कुआं खोद कर अतिक्रमण कर रखा था जिसे वन विभाग की टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया प्रशासन वापस लोट गया। प्रशासन के जाने के बाद गांव के लोगों में विवाद को लेकर लड़ाई हो गई जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अकलेरा मौके पर पंहुचे। पुलिस ने लोधा समाज के फूलचंद, कालू,दरियाल सिंह, अमरसिंह,छगनलाल, मोतीलाल, भेरूलाल, रामबाबू, मोहनलाल, हेमराज तथा तंवर समाज के मोतीलाल, परमानन्द, रामबाबू, देवसिंह गंगाराम, रतनलाल,मुकेश, कल्याण सिंह गुर्जर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तथा देवसिंह, हीरा, पवनलाल, रोशनसिंह, गिरधारी लोधा एवं अन्य साथियों पर मारपीट कर चोट पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। ऐहतियात के लिए गांव में तीन चार पुलिस के जवानों की डयूटी भी लगाई गई है।
इधरभी हटाए कब्जे
बकानी. बकानीपंचायत समिति की ग्रामपंचायत रेंपला में आज ग्राम पंचायत के सचिव राजाराम मीणा सरपंच बापूलाल ऐरवाल द्वारा लाल माता परिसर रोड़ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यहां लाल माता परिसर रोड़ पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था
इन लोगों को ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सोमवार को पुलिस प्रशासन की मदद लेकर लाल माता परिसर में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बड़ाय में भी कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था जिसे सचिव जगदीश चंद वर्मा, सरपंच बालचंद गुर्जर द्वारा हटवाया गया।