पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप के काटे बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

सांप के काटे बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावरकस्बे में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में 17 सितंबर को सांप के डसने से हालत बिगड़ने पर बालक को आईसीयू में भर्ती कराया था, जिसने सोमवार शाम 4 बजे दम तोड़ दिया। थानाप्रभारी हरिप्रसाद ने बताया कि मंडावर निवासी नितिन कुमार(11) पुत्र हरनाम प्रजापत कक्षा 6 में पढ़ता था। वह बुधवार को स्कूल गया था। दोपहर में लंच के समय वह पोषाहार कक्ष में बक्से के नीचे रखी थाली लेने के लिए गया था। जैसे ही उसने बक्से के नीचे हाथ घुसाया। वहां पर बैठे सांप ने उसे उस लिया। उसके जहर के असर से हालत बिगड़ने पर छात्र को अस्पताल लेकर आए थे, तब से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। पांच दिन बाद उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सांपके डसने से दो की मौत

सारोला.कस्बेके पास रविवार शाम को सोयाबीन की फसल में पानी पिलाते समय सांप ने व्यक्ति को डस लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नंदकिशोर पुत्र शंकरलाल फसल में पानी पिला रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। जहर के असर से उसकी हालत बिगड़ गई। इसका पता लगने पर परिजन उसे थानक पर ले गए, लेकिन उसकी तबीयत और बिगड़ गई। कुछ देर में वह अचेत हो गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मदनलाल माली की रिपोर्ट पर यह प्रकरण संदिग्ध मृत्यु की धारा में दर्ज कर लिया है।

अकलेरा.मनोहरथानारोड पर स्थित खेत पर काम करते समय रविवार को सांप के डसने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका अकलेरा हाट चौक निवासी जगन्नाथी बाई है। पुलिस ने दीपचंद की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।