पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर कई प्रतियोगिताएं

अग्रसेन जयंती पर कई प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन जयंती पर कई प्रतियोगिताएं

अकलेरा|नगरमें अग्रसेन जयंती महापर्व 24 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मिडिया प्रभारी नितिन मंगल ने बताया कि 24 सितंबर को महिला मंडल द्वारा सलाद डेकोरेशन, देवरानी-जेठानी प्रतियोगिता, मिसेज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 25 सितंबर को सुबह प्रभातफेरी, महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा, आरती खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। 26 से 28 सितंबर तक गरबा रात्रि 29 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सोमवार को अग्रवाल यूथ क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र मंगल की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रमों के सुचारु संचालन पर चर्चा की गई। बैठक में राजेन्द्र मित्तल, अशोक गर्ग, सुनील गोयल सहित कई यूथ क्लब कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सातदिन बाद भी लड़की का नहीं लगा सुराग

छीपाबडौद| कस्बेके अंबेडकर सर्किल के पास रहने वाले अध्यापक सत्यनारायण नागर की पुत्री को गिर्राज योगी नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई थी। सात दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। लडकी के पिता सत्यनारायण नागर एवं धाकड़ समाज के लोगो ने लड़की को शीघ्र बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को दो बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी अभी तक दोनों का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। लडकी के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में लडके के परिजन का पुलिस महकमे में कार्यरत होने के कारण कार्रवाई धमी गति से चल रही है। वहीं स्थानीय पुलिस भी इस मामले में लडके के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। थानाधिकारी उमेश मेनारिया ने बताया कि इस मामले में गहनता से जुटे हएु हैं। शीघ्र ही लडकी की बरामदगी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्क्रबटाइफस को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट

बारां|हाड़ौतीमें स्क्रब टायफस के मामले सामने आने पर चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमएचओ डॉ. ओपी वर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों से डॉक्टरों को स्क्रब टायफस की जानकारी और उपचार के संबंध में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। साथ ही अस्पताल प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्क्रब टायफस का संदिग्ध मिलने पर एजीथ्रोमाइसिन, डॉक्सी साइक्लिन, पैरासिटामोल आदि दवाइयां देने के निर्देश दिए हैं। जिले में स्क्रब टायफस के