पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठ की बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

मावठ की बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गत रात्रि से रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो शनिवार को भी दिनभार जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है।

बकानी.कस्बेमें आज सुबह रात्रि को मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है।

रटलाई.कस्बेसहित आस-पास के गांवों में शुक्रवार शाम के बाद शनिवार को मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 10 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है सरसों,गेहूं धनिए की फसलें बारिश हवाओं के कारण आड़ी पड़ गई है किसानों का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण फूलों के झड़ जाने से ओर अधिक नुकसान पहुंचा है

रटलाई. क्षेत्र में बारिश से खराब हुई धनिये की फसल।