चरागाह भूमि का अतिक्रमण हटाया
चरागाह भूमि का अतिक्रमण हटाया
अकलेरा|अकलेरातहसील अंतर्गत गांव खोली में किसानोंं द्वारा चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ग्राम पंचायत के सहयोग से हटाया गया। तहसीलदार योगेश देवल ने बताया कि खोली गांव के आस पास करीब 35 बीघा भूमि पर किसानों ने वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था। इस संबंध में नोटिस जारी किए गए। शनिवार को चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत एवं राजस्व टीम मौके पर उपस्थित रही
मोबाइलकी सेवा प्रभावित
खानपुर|कस्बेसहित क्षेत्र में एक माह से बीएनएल कंपनी की मोबाइल सेवाएं प्रभावित होने से उपभोक्तओं लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल में लगने के बाद संपर्क कटने से उपभोक्ताओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक काल को कई बार लगाने के बाद परेशानी हो रही है। दूरसंचार विभाग के मंडल अधिकारी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर सेवाओं में शीघ्र सुधार किया जाएगा।